मनोविज्ञान (psychology) क्या है? - HARI GURU
मनोविज्ञान (psychology) क्या है?
"मनोविज्ञान" (Psychology) एक विज्ञान है, जो मानसिक प्रक्रियाओं, व्यक्तित्व, व्यवहार, भावनाएं, और मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन करता है। इस विज्ञान के अध्ययन के माध्यम से हम व्यक्ति के मानसिक प्रक्रियाओं को समझते हैं और उनके व्यवहार, भावनाएं, और अनुभवों के पीछे के कारणों को शोधते हैं।यानी_ दुसरे की मन की बात को जानना ही "मनोविज्ञान"(psychology) कहलाता है।
![]() |
मनोविज्ञान क्या है? |
- व्यक्तित्व विकास: इसमें व्यक्ति के मानसिक विकास, व्यक्तित्व के अंग, और समाज में उनकी भूमिका के बारे में अध्ययन किया जाता है।
- संचित स्मृतियां: मनोविज्ञानी अध्ययन करते हैं कि संचित स्मृतियां कैसे बनती हैं और कैसे हम उन्हें याद करते हैं।
- मानसिक विकार: मानसिक समस्याएं, मानसिक बीमारियां और उनके कारणों का अध्ययन भी मनोविज्ञान का एक महत्वपूर्ण विषय है।
- सामाजिक भावनाएं: व्यक्तियों के संबंधों, समाज में उनके रूप-रंग, भाषा, और संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
- मानसिक स्वास्थ्य और उपचार: मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपचार, चिकित्सा और दवाओं के प्रभाव के बारे में भी विशेषज्ञता है।
मनोविज्ञान की परिभाषाएं :-
- वाटसन के अनुसार:- व्यवहार का निश्चित या शुद्ध विज्ञान ही मनोविज्ञान हैं।
- मैक्डूगल के अनुसार:- आचरण एवं व्यवहार का ज्ञान ही मानोविज्ञान है।
- वुडवर्थ के अनुसार:- वातावरण के सम्पर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का ज्ञान ही मनोविज्ञान है।
- क्रो एण्ड क्रो के अनुसार:- मानव–व्यवहार और मानव सम्बन्धों का अध्ययन ही मनोविज्ञान है।
- बोरिंग के अनुसार:- मानव प्रकृति का अध्ययन ही मनोविज्ञान है।
- स्किनर के अनुसार:- व्यवहार और अनुभव का ज्ञान ही मनोविज्ञान है।
- मन के अनुसार:- आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।
- गैरिसन व अन्य के अनुसार:- मनोविज्ञान का सम्बन्ध प्रत्यक्ष मानव – व्यवहार से है।
- गार्डनर मर्फी के अनुसार:- मनोविज्ञान वह विज्ञान है, जो जीवित व्यक्तियों का उनके वातावरण के प्रति अनुक्रियाओं का अध्ययन करता है।
- स्टीफन के अनुसार:- शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षणिक विकास का क्रमिक अध्ययन है।
- ब्राउन के अनुसार:- शिक्षा के द्वारा मानव व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है तथा मानव व्यवहार का अध्ययन ही मनोविज्ञान कहलाता है।
- जॉन एफ.ट्रेवर्स के अनुसार:- शिक्षा मनोविज्ञान वह विज्ञान है ,जिसमे छात्र , शिक्षण तथा अध्यापन का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है।
- स्किनर के अनुसार:- शिक्षा मनोविज्ञान का उद्देश्य शैक्षिक परिस्थिति के मूल्य एवं कुशलता में योगदान देना है।
- HARI GURU के अनुसार:- किसी दूसरे व्यक्ति के मन के बारे में जानना ही मनोविज्ञान कहलाता हैं।
मनोविज्ञान: विभिन्न विधाओं का उपयोग करके अपने अध्ययन के लिए जानकारी एकत्र करता है, जैसे प्रयोगशाला अध्ययन, सर्वेक्षण, अध्ययन, और व्यक्तिगत अन्वेषण। इससे मानवीय व्यवहार, संबंध, और समाज को बेहतर समझा जा सकता है और मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
FAQ